CBSE कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के तहत विज्ञान (प्रारंभिक कक्षा) हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला

राँची। आज दिनांक 08.07.2023 (शनिवार) को CBSE कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के तहत विज्ञान (प्रारंभिक कक्षा) हेतु सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा के केशव सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। रामजन्म भूमि में मंदिर के प्रथम तल का निर्माण शुरू कार्यक्रम का शुभारंभ

Advertisement

राँची। आज दिनांक 08.07.2023 (शनिवार) को CBSE कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के तहत विज्ञान (प्रारंभिक कक्षा) हेतु सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा के केशव सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

रामजन्म भूमि में मंदिर के प्रथम तल का निर्माण शुरू

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन से हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राँची शहर के विभिन्न विद्यालयों से कुल 99 शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में प्रमुख प्रशिक्षक के रूप में श्रीमती इन्दु प्रसाद एवं श्रीमती सोनी श्रीवास्तव ने शिक्षकों को प्रशिक्षित किया।

इस कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या डाॅ॰ संध्या सिंह ने इस प्रशिक्षण की आवश्यकता एवं महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि प्रशिक्षण से शिक्षकों के शिक्षण में गुणात्मक विकास संभव हो पायेगा एवं विज्ञान के शिक्षकों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने में सहायक होगा।

शिशु विकास मंदिर समिति के माननीय अध्यक्ष श्री शक्तिनाथ लाल दास ने श्रीमती इन्दु प्रसाद को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। शिशु विकास मंदिर समिति के माननीय सदस्य श्री अमरकांत झा ने श्रीमती सोनी श्रीवास्तव को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग जारी

प्रशिक्षण में विज्ञान विषय हेतु पाठयोजना, मूल्यांकन एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आधारित पठन पाठन की नवीनतम पद्धति पर शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *