रामजन्म भूमि में मंदिर के प्रथम तल का निर्माण शुरू

अयोध्या। रामजन्म भूमि के भव्य मंदिर निर्माण कार्य में प्रथम तल का निर्माण पूरी गति से हो रही है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शनिवार को प्रथम तल निर्माण की चार नया तस्वीरों को जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल होना

Advertisement

अयोध्या। रामजन्म भूमि के भव्य मंदिर निर्माण कार्य में प्रथम तल का निर्माण पूरी गति से हो रही है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शनिवार को प्रथम तल निर्माण की चार नया तस्वीरों को जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया है। निर्माण कार्य में भूतल तैयार होने के बाद प्रथम तल पर स्तंभ लगाने के कार्य हो रहा हैं। मन्दिर में कुल 360 स्तम्भ लगाए जाएंगे। भूतल के निर्माण कार्य को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है।

ट्रस्ट सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि प्रथम तल पर निर्माण शुरू हो गया है। प्रथम तल पर मंडपों की निर्धारित परिधि में ढाई फीट ऊंची पत्थर की दीवार बनाई जा चुकी है। जहां स्तंभ खड़े किए जाएंगे। जिस प्रकार भूतल में स्तंभ के एक हिस्से को दूसरे से जोड़कर निर्मित किया गया, उसी तरह इस तल पर भी निर्माण कार्य होगा।

राम लला का अक्टूबर माह से सीधे रामभक्त करेंगे दर्शन

मन्दिर निर्माण कार्य में भूतल में अभी दरवाजे, खिड़की तथा फर्श पर संगमरमर लगने के साथ बिजली की वायरिंग भी होना बाकी रह गया है। भूतल पर कुल 160 स्तंभों को लगाया गया है। दिसंबर तक राम मंदिर का भूतल पूरी तरह तैयार होना है।

उल्लेखनीय हैं कि श्री राम लला को वर्ष 2024 के मकर संक्रांति के बाद भव्य मंदिर के गर्भगृह में प्राण-प्रतिष्ठित किए जाने की तैयारी चल रही है। उसी दिन से राम भक्तों को सीधे जन्म भूमि पथ से प्रवेश दिया जाएगा। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा तक मंदिर के पांच मंडपों में से रंग व नृत्य मंडप पूर्ण रूप से निर्मित हो जाएंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *