‘गदर-2’ के ट्रेलर लॉन्च : भावुक हुए सनी देओल

सनी देओल की बहुचर्चित फिल्म ‘गदर-2’ में दर्शकों को 22 साल बाद एक बार फिर तारा सिंह और सकीना की जोड़ी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। ट्रेलर लॉन्च के Grand Event में सनी देओल और अमीषा अनोखे अंदाज में ट्रक में सवार होकर पहुंचे।

Advertisement

सनी देओल की बहुचर्चित फिल्म ‘गदर-2’ में दर्शकों को 22 साल बाद एक बार फिर तारा सिंह और सकीना की जोड़ी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। ट्रेलर लॉन्च के Grand Event में सनी देओल और अमीषा अनोखे अंदाज में ट्रक में सवार होकर पहुंचे। इस बीच फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद सनी देओल के इमोशनल होने का एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है।

22 साल बाद गदर का सीक्वल न सिर्फ फैंस, बल्कि सनी देओल के लिए भी बेहद खास पल है। यही वजह है कि ट्रेलर लॉन्च इवेंट में लोगों का प्यार देखकर सनी देओल की आंखों में आंसू आ गए। जब सनी देओल मंच पर आए तो फैंस खुशी से झूम उठे। इस वीडियो को कई पैपराजी इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है।

सनी देओल को देखकर लगे ‘पाजी तुस्सी हमारी जान हो, हिंदुस्तान की शान…हिंदुस्तान जिंदाबाद।’ फैंस का प्यार देखकर सनी देओल इमोशनल हो गए। उन्होंने हाथ जोड़कर सभी उपस्थित लोगों को धन्यवाद दिया और अभिनेता की आंखों से आंसू गिरने लगे। अपने को-स्टार को इमोशनल होता देख अमीषा पटेल भी आंसू पोछती नज़र आई। फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी वायरल हो रहा है। नेटिज़न्स ने भी सनी देओल की प्रशंसा की है और उन्हें फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

‘गदर-2’ में दर्शकों को सनी देओल के दमदार डायलॉग्स और एक्शन देखने को मिलेंगे। सनी देओल सकीना के लिए नहीं, बल्कि अपने बेटे की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान पहुंचने वाले हैं। फिल्म में सिमरत कौर, मनीष वाधवा जैसे कुछ नए कलाकार नजर आएंगे। दोनों फिल्मों का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। ‘गदर-2’ 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *