पी. एम. यशस्वी योजना का लाभ पाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन

कानपुर। पिछड़े वर्ग समेत अन्य वर्ग के छात्र-छात्राएं प्रधानमंत्री यशस्वी योजना के तहत सर्वोच्च शिक्षा पुरस्कार पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। वित्तीय वर्ष 2023-24 की मेधा पुरस्कार की प्रवेश परीक्षा 29 सितम्बर को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कराएगी। यह जानकारी गुरुवार को जिला पिछड़ा

Advertisement

कानपुर। पिछड़े वर्ग समेत अन्य वर्ग के छात्र-छात्राएं प्रधानमंत्री यशस्वी योजना के तहत सर्वोच्च शिक्षा पुरस्कार पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। वित्तीय वर्ष 2023-24 की मेधा पुरस्कार की प्रवेश परीक्षा 29 सितम्बर को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कराएगी। यह जानकारी गुरुवार को जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कोमल द्विवेदी ने दी। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार पिछड़े वर्ग के मेधावी छात्रों के कल्याण के लिए सर्वोच्च शिक्षा पुरस्कार योजना चला रही है। इस योजना का लाभ लेने के लिए अन्य वर्ग के छात्र भी आवेदन कर सकते है।

भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग नई दिल्ली एवं उप्र पिछड़ा वर्ग कल्याण निदेशालय से 25 जुलाई को दिये गए निर्देश के तहत प्रधानमंत्री यशस्वी योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु PM YASASVI Top Class Education in School for OBC and others योजनान्तर्गत नेशनल टेस्टिंग एजेन्सी (NTA) द्वारा प्रवेश परीक्षा आयोजित किये जाने हेतु कार्यक्रम जारी कर दिया है।

Mode of exam: paper pen (OMR)

आवेदन शुरू : 11 July 2023 to 10 August 2023

Correction window: 12-08-2023 to 16-08-2023

परीक्षा तिथि : 29th September, 2023 (Friday)

योग्यता और शर्तें

कोमल द्विवेदी ने बताया कि आवेदक को भारतीय नागरिक होना चाहिए। उसे ओबीसी या ईबीसी या डीएनटी श्रेणी से संबंधित होना चाहिए। उन्हें टॉप क्लास स्कूल में अध्ययनरत् होना चाहिए। उन्हें 2023-24 में कक्षा 9 या कक्षा 11 (यथा संदर्भित) उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही माता-पिता एवं अभिभावक की सभी स्रोतों से आय 2.50 लाख रुपए प्रति वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

लड़के एवं लड़कियां दोनों आवेदन करने के पात्र हैं। लड़कियों के लिए आवश्यक पात्रता लड़कों के समान ही है।

यह परीक्षा दिनांक 29-09-2023 को आयोजित की जायेगी। उक्त योजना के अंतर्गत कक्षा 9-10 के लिये 75 हजार रुपए एवं कक्षा 11 के लिये एक लाख पच्चीस हजार रुपए पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा।अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट https://yet.nta.ac.in पर विजिट कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *