जी-20 रात्रिभोज में शरीक होने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली रवाना

Ranchi। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुए। वे जी 20 शिखर सम्मेलन के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होंगे। हेमंत सोरेन के साथ उनके पिता और झामुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिबू

Advertisement

Ranchi। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुए। वे जी 20 शिखर सम्मेलन के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होंगे। हेमंत सोरेन के साथ उनके पिता और झामुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन भी गए हैं। शिबू सोरेन रात्रिभोज के लिए नहीं, बल्कि रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली गये हैं।

भीषण भूकंप, 300 से अधिक लोगों की मौत, बड़ी संख्या में लोग घायल

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने हेमंत सोरेन को तीसरा समन भेजकर शनिवार को पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन जी-20 रात्रिभोज की वजह से आज भी वो ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हो पाये। इससे पहले भी हेमंत सोरेन 14 अगस्त और 24 अगस्त को ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए थे, जिसके बाद ईडी ने उन्हें नौ सितंबर को रांची जोनल ऑफिस में उपस्थित होने को कहा था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *