ECL में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन

Asansol: ईसीएल में बीते 29 अगस्त से चल रहे हिंदी माह के तहत गुरुवार को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर ईसीएल मुख्यालय में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कोल इंडिया के कॉर्पोरेट गीत की प्रस्तुति के साथ मंगलदीप प्रज्ज्वलन से

ECL में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन
Advertisement

Asansol: ईसीएल में बीते 29 अगस्त से चल रहे हिंदी माह के तहत गुरुवार को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर ईसीएल मुख्यालय में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कोल इंडिया के कॉर्पोरेट गीत की प्रस्तुति के साथ मंगलदीप प्रज्ज्वलन से किया गया। सर्वप्रथम अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक एपी पंडा ने उपस्थित सभी को ‘राजभाषा प्रतिज्ञा’ दिलवायी। तत्पश्चात गृह मंत्री तथा कोयला मंत्री की ओर से निर्गत हिंदी दिवस संबंधी शुभकामना संदेशों का पाठन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एपी पंडा ने सभी को हिंदी दिवस की शुभेच्छा देते हुए कहा कि हिंदी की प्रगति निरंतर क्रियाशील है और हमें इस प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए।

PVUN पतरातू में हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ

उन्होंने कहा कि हिंदी की विकास यात्रा को गति प्रदान करना हमारा राष्ट्रीय और नैतिक दायित्व है, साथ ही उन्होंने विभिन्न उदाहरण देते हुए कहा कि विविध प्रकार के माध्यम हिंदी सीखने में और हिंदी भाषा को गति प्रदान करने में सहायक रहें हैं। उन्होंने सभी को कार्यालयीन कार्य हिंदी में करने एवं हिंदी भाषा का उपयोग बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

NTPC कोयला खनन मुख्यालय में हिंदी पखवाड़ा का उद्घाटन

कार्यक्रम में ईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एपी पंडा के साथ निदेशक (वित्त) मो. अंजार आलम, निदेशक (कार्मिक) आहुती स्वाईं, निदेशक (तकनीकी) योजना एवं परियोजना नीलेन्दु कुमार सिंह एवं निदेशक (तकनीकी) संचालन नीलाद्रि राय की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुख्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारीगण उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.