PVUN पतरातू में हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ

Ramgarh: पीवीयूएन पतरातू में गुरुवार को हिंदी दिवस मनाने के लिए हिंदी पखवाड़ा का उत्साह और जोश के साथ शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन सीईओ (पीवीयूएन) रविन्द्र कुमार ने किया। उन्होंने हिंदी भाषा के प्रति पीवीयूएनएल की प्रतिबद्धता की सराहना की और सभी को इस

पतरातू में हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ
Advertisement

Ramgarh: पीवीयूएन पतरातू में गुरुवार को हिंदी दिवस मनाने के लिए हिंदी पखवाड़ा का उत्साह और जोश के साथ शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन सीईओ (पीवीयूएन) रविन्द्र कुमार ने किया। उन्होंने हिंदी भाषा के प्रति पीवीयूएनएल की प्रतिबद्धता की सराहना की और सभी को इस दिशा में अपने प्रयास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही कहा कि हिंदी भाषा को हमारी सांस्कृतिक पहचान के रूप में संरक्षित और बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया। रविन्द्र कुमार ने राजभाषा प्रतिज्ञा का नेतृत्व किया, जो संगठन के भीतर सभी आधिकारिक संचार और गतिविधियों में हिंदी को बढ़ावा देने और उपयोग करने की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।

NTPC कोयला खनन मुख्यालय में हिंदी पखवाड़ा का उद्घाटन

प्रतिज्ञा समारोह में सभी एचओडी और अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। राजभाषा प्रतिज्ञा के बाद झारखंड के इतिहास और हिंदी साहित्य से संबंधित रोमांचकारी प्रश्नोत्तरी सत्र का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया। हिंदी पखवाड़ा में कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए कई कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी। ये गतिविधियां हिंदी भाषा को बढ़ावा देंगी और पीवीयूएनएल परिवार के बीच एकता और सांस्कृतिक जागरूकता की भावना पैदा करेंगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.