ECl ने विशेष अभियान 3.0 के क्रियान्वन के लिए की बैठक

Asansol : ईसीएल मुख्यालय सभागार (ECL Headquarters Auditorium) में शुक्रवार को अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एपी पंडा की अध्यक्षता में विशेष अभियान 3.0 के तहत प्रारम्भिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें ईसीएल के निदेशकगण एवं मुख्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ

Advertisement

Asansol : ईसीएल मुख्यालय सभागार (ECL Headquarters Auditorium) में शुक्रवार को अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एपी पंडा की अध्यक्षता में विशेष अभियान 3.0 के तहत प्रारम्भिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें ईसीएल के निदेशकगण एवं मुख्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हुए। ईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों के महाप्रबंधकों तथा सभी प्रतिष्ठानों के प्रभारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया। यह विशेष अभियान 3.0 मुख्य रूप से स्वच्छता को संस्थागत बनाने और लंबित मामलों को कम करने पर केंद्रित है।

ALERT ! देश के स्मार्टफोन यूजरों के पास आया फ्लैश मैसेज, जानें क्या है मामला

ज्ञात हो कि भारत सरकार से प्राप्त निर्देशों के अनुसार इस अभियान को दो चरणों में पूरा किया जाना है। एक आरंभिक चरण होगा और दूसरा चरण कार्यान्वयन चरण होगा। बैठक ने आगामी अभियान के लिए एक संरचित कार्यक्रम की रूपरेखा के विकास के लिए एक मंच के रूप में कार्य किया जिसमें अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के मार्गदर्शन में स्वच्छता और सुधारों के प्रति प्रतिबद्धता के साथ ही लंबित विषियों के जल्द निवारण के लिए दिशा-निर्देश दिये गये।

युवा क्रिकेटर को धोनी ने बाइक पर दिया लिफ्ट, वीडियो वायरल

बैठक में इन उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए एक व्यापक और प्रभावशाली कार्यक्रम को लागू करने की दिशा में प्रारंभिक कदमों को भी चिह्नित किया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थितों ने अभियान के सफल क्रियान्वन के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। मौके पर ईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एपी पंडा के साथ निदेशक (वित्त) मो. अंजार आलम, निदेशक (कार्मिक) आहुती स्वाईं, निदेशक (तकनीकी) योजना एवं परियोजना नीलेन्दु कुमार सिंह एवं निदेशक (तकनीकी) संचालन नीलाद्रि राय एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित हुए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.