ALERT ! देश के स्मार्टफोन यूजरों के पास आया फ्लैश मैसेज, जानें क्या है मामला

New Delhi: केंद्र सरकार ने कई स्मार्टफोन यूजर्स को एक टेस्ट Message भेजकर शुक्रवार को अपनी ‘आपातकालीन चेतावनी प्रणाली’ (Emergency Alert System) का परीक्षण किया। देश भर के यूजर्स के फोन पर ‘आपातकालीन चेतावनी (emergency alert): गंभीर’ शब्दों के साथ एक तेज बीप और फ्लैश

ALERT ! देश के स्मार्टफोन यूजरों के पास आया फ्लैश मैसेज, जानें क्या है मामला
Advertisement

New Delhi: केंद्र सरकार ने कई स्मार्टफोन यूजर्स को एक टेस्ट Message भेजकर शुक्रवार को अपनी ‘आपातकालीन चेतावनी प्रणाली’ (Emergency Alert System)  का परीक्षण किया। देश भर के यूजर्स के फोन पर ‘आपातकालीन चेतावनी (emergency alert): गंभीर’ शब्दों के साथ एक तेज बीप और फ्लैश आया।

फ्लैश संदेश में लिखा था : यह भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के माध्यम से भेजा गया एक सैंपल टेस्टिंग मैसेज है। कृपया इस संदेश को अनदेखा करें, क्योंकि आपकी ओर से कुछ भी करने की आवश्यकता नहीं है। यह संदेश राष्ट्रव्यापी इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम (Nationwide Emergency Alert System)  के परीक्षण के लिए भेजा गया है जिसे राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सार्वजनिक सुरक्षा को बढ़ाना और आपात स्थिति के दौरान समय पर अलर्ट प्रदान करना है।

युवा क्रिकेटर को धोनी ने बाइक पर दिया लिफ्ट, वीडियो वायरल

इसे दोपहर के आसपास दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications) द्वारा सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के माध्यम से सभी एंड्रॉयड फोन पर भेजा गया। कई लोगों ने एक से ज्यादा बार संदेश आने की बात कही। अपने स्मार्टफोन पर अलर्ट प्राप्त करने के बाद, कई यूजरों ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी राय साझा की। सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम ने बताया कि मोबाइल आॅपरेटरों और सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम की आपातकालीन चेतावनी प्रसारण क्षमताओं की दक्षता और प्रभावशीलता का आकलन करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में नियमित आधार पर ऐसे परीक्षण आयोजित किये जायेंगे। सरकार भूकंप, सुनामी और आकस्मिक बाढ़ जैसी आपदाओं से निपटने के लिए तैयारियों में सुधार के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ काम कर रही है। देश भर के फोन यूजर्स को जुलाई और अगस्त में इसी तरह के परीक्षण अलर्ट प्राप्त हुए थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.