परिवार के चार लोगों की हत्या, आरोपित ने थाने में आत्मसमर्पण किया

Kathmandu। नेपाल की राजधानी काठमांडू में शुक्रवार रात विमानस्थल के पास तीनकुने चौक पर एक लकड़ी मिल (दिव्य सॉ मिल) में परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी गई। इसके बाद इस सामूहिक हत्याकांड की जिम्मेदारी लेते हुए एक व्यक्ति ने थाने में जाकर

परिवार के चार लोगों की हत्या, आरोपित ने थाने में आत्मसमर्पण किया
Advertisement

Kathmandu। नेपाल की राजधानी काठमांडू में शुक्रवार रात विमानस्थल के पास तीनकुने चौक पर एक लकड़ी मिल (दिव्य सॉ मिल) में परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी गई। इसके बाद इस सामूहिक हत्याकांड की जिम्मेदारी लेते हुए एक व्यक्ति ने थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।

काठमांडू के एसएसपी दिनेश राज मैनाली ने मौके का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से कहा कि चारों की हत्या धारदार हथियार से की गई। मृतकों में मिल का सिक्योरिटी गार्ड कुमार भुजेल, उसकी पत्नी अम्बिका भुजेल, कुमार की मां 76 वर्षीय सुभद्रा भुजेल और उसके रिश्तेदार नवीन राई शामिल है।

कार हादसा, तीन दोस्तों समेत चार की मौत

मिल संचालक बालकृष्ण शिवाकोटी का कहना है कि कुमार भुजेल, पत्नी और अपने रिश्तेदार नवीन के साथ पिछले कई वर्षों से मिल पर ही रहते थे। उनकी मां एक दिन पहले ही अपने पति के वार्षिक श्राद्ध कर्म के लिए आई थी। पुलिस का कहना है कि 28 वर्षीय दीपेन्द्र राई ने बानेश्वर थाने में देररात आत्मसमर्पण कर दिया। राई का कहना है कि उसने ही चारों की जान ली।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *