कार हादसा, तीन दोस्तों समेत चार की मौत

Mathura। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शुक्रवार देररात दिल्ली-आगरा नेशनल हाइवे पर कार हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा थाना जैंत क्षेत्र में स्थित चौधरी ढाबा के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दिल्ली की तरफ से तेजी से आ रही

कार हादसा, तीन दोस्तों समेत चार की मौत
Advertisement

Mathura। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शुक्रवार देररात दिल्ली-आगरा नेशनल हाइवे पर कार हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा थाना जैंत क्षेत्र में स्थित चौधरी ढाबा के पास हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दिल्ली की तरफ से तेजी से आ रही कार यहां सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन दोस्तों और ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। दो कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार पांच दोस्त अलीगढ़ से कोकिलावन शनिदेव के दर्शन के लिए जा रहे थे।

मशहूर कोलंबियाई चित्रकार फर्नांडो बोटेरो का निधन

पुलिस का कहना है कि कार में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया गया है। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। मृतकों की पहचान निविध बंसल, आलोक दयाल, आकाश और ट्रक ड्राइवर अजीत कुमार के रूप में हुई। घायलों में कमल वर्मा और विशाल वर्मा हैं। हादसे में काल कलवित तीनों दोस्त अलीगढ़ के रहने वाले हैं। ट्रक ड्राइवर बिहार के छपरा का रहने वाला है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *