Asia Cup Final: श्रीलंका ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, भारतीय टीम करेगी गेंदबाजी

Colombo। एशिया कप 2023 के फाइनल में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया है। भारतीय टीम गेंदबाजी करेगी। हालांकि कोलंबो में बारिश के बीच खेल शुरू होने में देरी हो रही है। फाइनल मुकाबले में श्रीलंकाई टीम के कप्तान दासुन शनाका ने

Advertisement

Colombo। एशिया कप 2023 के फाइनल में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया है। भारतीय टीम गेंदबाजी करेगी। हालांकि कोलंबो में बारिश के बीच खेल शुरू होने में देरी हो रही है।

फाइनल मुकाबले में श्रीलंकाई टीम के कप्तान दासुन शनाका ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। चोटिल महेश तीक्ष्णा की जगह दुशान हेमंथा को खिलाया है।

वहीं फाइनल मुकाबले केलिए टीम में विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव की वापसी हुई है। साथ ही पिछले मैच में चोटिल हुए अक्षर पटेल की जगह ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिला है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम ने सात और श्रीलंका ने छह बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है।

टीमें इस प्रकार हैं

भारतीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका टीम- दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डिसिल्वा, दुनिथ वेलालगे, दुशान हेमंथा, प्रमोद मदुशन, मथीशा पथिराना।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.