“कूड़ा मेरा तो ज़िम्मेदारी मेरी भी” डिजिटल शपथ कार्यक्रम का आग़ाज़

Raipur: स्वच्छता कार्यक्रम से शहरवासियों को जोड़ने रायपुर नगर निगम व स्वच्छ भारत मिशन ने देशभर के नगरीय निकायों के लिए आयोजित इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 में रायपुर को अव्वल बनाने शहर को एक जुट किया। बूढ़ातालाब परिसर में रायपुर नगर निगम द्वारा आयोजित रंगारंग

"कूड़ा मेरा तो ज़िम्मेदारी मेरी भी" डिजिटल शपथ कार्यक्रम का आग़ाज़
Advertisement

Raipur: स्वच्छता कार्यक्रम से शहरवासियों को जोड़ने रायपुर नगर निगम व स्वच्छ भारत मिशन ने देशभर के नगरीय निकायों के लिए आयोजित इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 में रायपुर को अव्वल बनाने शहर को एक जुट किया। बूढ़ातालाब परिसर में रायपुर नगर निगम द्वारा आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में रायपुर रोवर्स टीम ने कप्तान अमिताभ दुबे और स्वच्छता एंबेसडर विद्या राजपूत की मौजूदगी में अपनी दावेदारी का शानदार आगाज़ किया। इस टीम का हिस्सा बनकर रायपुरवासी मिलकर सभी को अपने शहर को साफ़ रखने प्रेरित करेंगे। इस दौरान नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे, लोक स्वास्थ्य विभाग प्रमुख एम आई सी सदस्य नागभूषण राव, अपर आयुक्त विनोद पांडेय भी इस आयोजन में शामिल रहे ।

बूढ़ातालाब विवेकानंद सरोवर में इंडियन स्वच्छता लीग में रायपुर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए आम नागरिकों ने शहर विकास व स्वच्छता में सबकी भागीदारी की शपथ ली। इस कार्यक्रम में मोर रायपुर एप के ज़रिए डिजिटल शपथ की सुविधा के संबंध में अवगत कराया गया कि प्ले स्टोर से डाउन लोड कर इस एप्प पर जाकर डिजिटल डोर नंबर प्लेट में अपने क्यू आर कोड स्कैन करने पर जागरूक नागरिक होने का प्रशस्ति पत्र मिलने के साथ ही घर पर कूड़ादान न होने पर नीला और हरा कूड़ेदान भी घर बैठे प्राप्त हो सकेगा।

‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना से देश के शिल्पकारों के सामान को दुनिया में नई पहचान मिलेगी : प्रधानमंत्री

आज से ही कूड़ा मेरा तो जिम्मेदारी भी मेरी अभियान की शुरुआत हुई, इसके अंतर्गत स्वयं की वजह से उत्पन्न रैपर, पानी बोटल, पॉलिथीन या अन्य किसी कूड़े , जिसको आमतौर पर लोग बाहर फेंक देते है, ऐसे कूड़े को बाहर न फेककर इसे स्वयं सुरक्षित एकत्र कर उसका निपटान अपने घर पर रखे कूड़ेदान पर रखने की मुहिम शुरू की जा रही है। इस नवाचार से हर आयु वर्ग से जुड़ने की अपील की गई है।

स्वच्छ्ता ही सेवा के संदेश के साथ स्वच्छ्ता पखवाड़े का आरंभ भी आज हुआ जो 2 अक्टूबर तक अनवरत चलेगा ।इसमें विशेष सफाई अभियान के साथ श्रमदान और सफाई मित्रों के लिए विशेष शिविर लगा कर उनके स्वास्थ्य की जांच और शासन के कल्याण करी योजनाओं से उन्हें जोड़ा जाएगा

रांची पुलिस सड़कों पर दुकान लगाने वालों के खिलाफ 20 से चलाएगी अभियान

स्वच्छता से जुड़े इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की शुरुआत में इंडियन रोवर के युवाओं ने स्वच्छता गानों की आकर्षक प्रस्तुति दी। इस मौके पर नगर निगम के स्वच्छ भारत मिशन के सहायक नोडल अधिकारी योगेश कडू सहित विभिन्न सामाजिक स्वयंसेवी संगठनों के कार्यकर्ता, स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राएं शहर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्य चौरे ने किया ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *