कार-कंटेनर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर मौत

Mumbai। नासिक जिले के चंदवाड इलाके में नमोकार तीर्थ के सामने सोमवार सुबह कार-कंटेनर की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही चंदवाड़ पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की छानबीन कर रही है। चीन के 103 लड़ाकू विमानों

कार-कंटेनर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर मौत
Advertisement

Mumbai। नासिक जिले के चंदवाड इलाके में नमोकार तीर्थ के सामने सोमवार सुबह कार-कंटेनर की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही चंदवाड़ पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की छानबीन कर रही है।

चीन के 103 लड़ाकू विमानों ने ताइवान की तरफ भरी उड़ान

पुलिस के अनुसार धुले जिले में भाजपा पार्षद किरण हरिश्चंद्र अहिरराव अपने तीन साथियों के साथ नासिक से धुले की ओर कार से जा रहे थे। आज सुबह चंदवाड़ इलाके में नमोकार तीर्थ के सामने उनकी कार कंटेनर से टकरा गई। घटना में किरण हरिश्चंद्र अहिराव, अनिल विष्णु पाटिल, कृष्णकांत चिंधा माली और प्रवीण मधुकर पवार की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही चंदवाड़ पुलिस स्टेशन की टीम और सोमा टोलवेज कंपनी के कार्यकर्ता मौके पहुंचे और मदद कार्य कर रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *