डीजीपी का पुलिस अधिकारियों को निर्देश

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Ranchi: झारखंड पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अजय कुमार सिंह (Ajay Kumar Singh) ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी कर कहा है कि पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी अपने स्तर से मीडिया से संवाद नहीं करेंगे। आदेश

डीजीपी का पुलिस अधिकारियों को निर्देश
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi: झारखंड पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अजय कुमार सिंह (Ajay Kumar Singh) ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी कर कहा है कि पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी अपने स्तर से मीडिया से संवाद नहीं करेंगे। आदेश जारी करने का उद्देश्य बताया गया है कि पुलिस विभाग की नीति है कि उस समय मीडिया को संबंधित सूचना सही समय पर उपलब्ध कराई जाए, जब अनुसंधान की प्रक्रिया प्रतिकूल रूप से बाधित न हो या पुलिस अभियान में बाधा न उत्पन्न हो या फिर पुलिसकर्मियों की सुरक्षा खतरे में ना हो।

संयुक्त राष्ट्र में जेलेंस्की ने कहा-रूस आप सबके लिए भी खतरा

पीड़ित या अभियुक्त के कानूनी और मूलभूत अधिकारों का हनन न हो और इससे राष्ट्रीय हितों पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। आदेश में कहा गया है कि पुलिस मुख्यालय के लिए डीजीपी या उनके द्वारा प्राधिकृत पुलिस प्रवक्ता ही पुलिस से संबंधित मीडिया को जानकारी दे सकेंगे। वहीँ, प्रत्येक जिला के कार्यालय में एक मीडिया सेल की शाखा होगी, जिसके प्रभारी मुख्यालय स्थित एएसपी या डीएसपी होंगे। जिलों में एसपी द्वारा या प्रभारी मीडिया से द्वारा संबंधित जानकारी मीडिया को दी जा सकेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.