एशियाई खेल : भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम की लगातार दूसरी जीत

हांगझू। भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने शनिवार को पूल एफ के अपने दूसरे मैच में नेपाल को 3-0 से हराकर एशियाई खेलों में अपना विजयी अभियान जारी रखा। भारतीय महिला टीम ने इससे पहले शुक्रवार को अपने पहले मैच में सिंगापुर को हराया था।

एशियाई खेल : भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम की लगातार दूसरी जीत
Advertisement

हांगझू। भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने शनिवार को पूल एफ के अपने दूसरे मैच में नेपाल को 3-0 से हराकर एशियाई खेलों में अपना विजयी अभियान जारी रखा। भारतीय महिला टीम ने इससे पहले शुक्रवार को अपने पहले मैच में सिंगापुर को हराया था।

नेपाल के खिलाफ दिन के पहले मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी दीया चितले का सामना नेपाली खिलाड़ी श्रेष्ठा सुवाल हुआ। चितले ने यह मुकाबला केवल 13 मिनट में 3-0 (11-1, 11-6, 11-8) से जीत लिया।

मुख्यमंत्री हेमन्त से मिले डीआरएम और सीनियर डीसीएम

मुकाबले का दूसरा मैच भारत की अयहिका मुखर्जी और नेपाल की नबीता श्रेष्ठ के बीच खेला गया। शुरुआत में 0-3 से पिछड़ने के बाद अयहिका ने बेहतरीन वापसी की और 11-3 से पहला गेम जीत लिया। अयहिका ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दूसरा गेम 11-7 से जीतकर 2-0 की बढ़त हासिल कर ली।

तीसरे और अंतिम गेम में अयहिका ने 11-2 से जीत दर्ज की। उन्होंने नबीता श्रेष्ठ को महज 15 मिनट में 3-0 (11-3, 11-7, 11-2) से हराकर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी। दिन के तीसरे मुकाबले में अनुभवी भारतीय खिलाड़ी सुतीर्था मुखर्जी का मुकाबला इवाना थापा मागर से हुआ। सुतीर्था ने यह मैच 3-0 (11-1, 11-5, 11-2) से जीतकर भारतीय टीम को 3-0 से जीत दिला दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *