विकास आयुक्त ने रांची के होटल रेडिसन ब्लू में ‘क्लाससिल्क एक्सपो’ का किया उद्घाटन

Ranchi। देशभर के बुनकरों और कारीगरों के लिए नाबार्ड के तत्वावधान में दस दिवसीय राष्ट्रीय सिल्क प्रदर्शनी सह बिक्री एक्स्पो की शुरूआत शुक्रवार को होटल रेडिसन ब्लू में हुई। इसका उद्घाटन विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह ने किया। एक्सपो में कुल 60 स्टॉल लगाए गए

Advertisement

Ranchi। देशभर के बुनकरों और कारीगरों के लिए नाबार्ड के तत्वावधान में दस दिवसीय राष्ट्रीय सिल्क प्रदर्शनी सह बिक्री एक्स्पो की शुरूआत शुक्रवार को होटल रेडिसन ब्लू में हुई। इसका उद्घाटन विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह ने किया। एक्सपो में कुल 60 स्टॉल लगाए गए हैं, जिसमें हथकरघा के सामान मौजूद हैं। यह एक्स्पो एक अक्टूबर तक चलेगा। इसमें प्रवेश निशुल्क है।

एक्स्पो में बिहार से भागलपुरी तसर, कोसा और खादी सिल्क, उत्तर प्रदेश की बनारसी साड़ी, गुजरात से बांधिनी, कच्छ कढ़ाई और पटोला, मध्य प्रदेश की चंदेरी और माहेश्वरी सिल्क, पश्चिम बंगाल का बालूचेरी, कांथा, तंगेल और जामदानी, छत्तीसगढ़ का कोसा, महाराष्ट्र से पैठणी, असम का मूंगा, कर्नाटक का मैसूर सिल्क और तमिलनाडु का कांजीवरम सिल्क, केरल से बलरामपुरम कसावु, लद्दाख के शाल इत्यादि विभिन्न प्रकार की साड़ियों और अन्य वस्त्रों की बिक्री की जा रही है।

जी20 ने देश को बड़ी चीजों के प्रति आश्वस्त किया : प्रधानमंत्री

इस मौके पर एसके जहागीरदार, मुख्य महाप्रबन्धक, नाबार्ड, आकांक्षा रंजन, भाप्रसे, प्रबंध निदेशक, झारक्राफ्ट और विभिन्न बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *