देवघर के बाबा धाम मंदिर के विकास कोष में मिले पैसों की हुई गिनती

Deoghar। भादो महीने में बाबा मंदिर का विकास कोष खोला गया। मंदिर में कुल 19 विकास कोष हैं, जिसमें 12 लाख से ज्यादा की राशि दान के रूप में मिले। बाबा मंदिर प्रभारी सह एसडीओ दीपांकर चौधरी के निर्देशानुसार विकास कोष खोला गया। सहायक प्रभारी

देवघर के बाबा धाम मंदिर के विकास कोष में मिले पैसों की हुई गिनती
Advertisement

Deoghar। भादो महीने में बाबा मंदिर का विकास कोष खोला गया। मंदिर में कुल 19 विकास कोष हैं, जिसमें 12 लाख से ज्यादा की राशि दान के रूप में मिले। बाबा मंदिर प्रभारी सह एसडीओ दीपांकर चौधरी के निर्देशानुसार विकास कोष खोला गया। सहायक प्रभारी सह देवीपुर सीओ सुनील कुमार और बाबा मंदिर के मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त की देखरेख में मंदिर परिसर में लगे सभी विकास कोष को खोला गया। मंदिर परिसर में कुल 19 विकास कोष हैं. कोष खोलने के बाद भादो माह में भक्तों के द्वारा किये गये दान को निकाला गया।

जेसीआई राँची ने एक्सपो उत्सव 2023 के ब्रोशर एवं पोस्टर का किया विमोचन

इन विकास कोष से निकले नोट व सिक्कों की संख्या काफी अधिक मात्रा में होने की वजह से सभी मंदिर कर्मियों को इसकी गिनती में लगाया गया। इससे पहले सावन की पूर्णिमा के एक सिंतबर को अंतिम बार विकाष कोष खोला गया था। इस दौरान कुल 12 लाख, 28 हजार 562 रुपये की आमदनी बाबा मंदिर विकास कोष से हुई। इसके अलावा दान पात्र से नेपाली 5080 रुपए भी प्राप्त हुए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *