NTPC  में हिंदी डिजिटल उपकरणों के उपयोग पर कार्यशाला आयोजित

Ranchi : एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय में हिंदी पखवाड़ा समारोह अंतर्गत मंगलवार को हिंदी भाषा की दक्षता बढ़ाने के लिए राजभाषा अनुभाग द्वारा हिंदी डिजिटल टोल के उपयोग पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। राजभाषा नीति के हिस्से के रूप में हिंदी भाषा के उपयोग

Advertisement

Ranchi : एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय में हिंदी पखवाड़ा समारोह अंतर्गत मंगलवार को हिंदी भाषा की दक्षता बढ़ाने के लिए राजभाषा अनुभाग द्वारा हिंदी डिजिटल टोल के उपयोग पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। राजभाषा नीति के हिस्से के रूप में हिंदी भाषा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए कर्मचारी रोजमर्रा के आधिकारिक कामकाज में हिंदी का उपयोग करते हैं, लेकिन अक्सर विभिन्न सीमाओं जैसे हिंदी टाइपिंग, हिंदी का कामकाजी ज्ञान, विशेष रूप से वाक्य निर्माण और व्याकरण संबंधी त्रुटियों के कारण इसे प्रभावी ढंग से लागू करना कठिन हो जाता है। इस मुद्दे को संबोधित करने के लिए, हिंदी डिजिटल टूल के उपयोग पर एक कार्यशाला आयोजित की गई जिसे उप महाप्रबंधक (सूचना एवं प्रौद्योगिकी) एल एन प्रधान द्वारा प्रस्तुत किया गया।

https://pratahnewz.com/pvun-patratu-received-many-awards-in-the-17th-global-communication-conclave/amp/

सत्र के दौरान, आॅनलाइन मोड पर उपलब्ध विभिन्न हिंदी उपकरण जैसे हिंदी टाइपिंग, हिंदी डिक्टेशन, हिंदी अनुवाद, हिंदी शब्दकोश का उपयोग आदि को रोजमर्रा के काम में व्यावहारिक उपयोग के लिए प्रस्तुत किया गया। कार्यशाला में भाग लेने कर्मचारियों ने कार्यशाला को बहुत जानकारीपूर्ण, ज्ञान साझा करने वाला सत्र पाया और हिंदी डिजिटल टूल के उपयोग से हिंदी में काम करना आसान होगा। इसके अलावा, वरिष्ठ अधिकारियों के लिए एक हिंदी टिप्पण प्रतियोगिता आयोजित की गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *