ECL में राजभाषा माह का समापन-सह-सम्मान समारोह सम्पन्न

Asansol : ईसीएल मुख्यालय के डिसेरगढ़ क्लब में शुक्रवार को राजभाषा (हिंदी) माह-2023 का समापन-सह-सम्मान समारोह आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक (कार्मिक) आहुती स्वाईं एवं निदेशक (तकनीकी) संचालन निलाद्रि रॉय की उपस्थिति में हुआ। वित्तीय वर्ष 2022-23 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रों

Advertisement

Asansol : ईसीएल मुख्यालय के डिसेरगढ़ क्लब में शुक्रवार को राजभाषा (हिंदी) माह-2023 का समापन-सह-सम्मान समारोह आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक (कार्मिक) आहुती स्वाईं एवं निदेशक (तकनीकी) संचालन निलाद्रि रॉय की उपस्थिति में हुआ।

वित्तीय वर्ष 2022-23 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रों एवं विभागों को पुरस्कृत किया गया तथा बांग्ला व हिंदी भाषा के लिए अलग-अलग माहवार आयोजित नानाविध प्रतियोगिताओं यथा कविता पाठ, निबंध लेखन, पत्र लेखन, शब्दानुवाद, सुवाक्य लेखन, आदि में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। समारोह के दौरान स्वरचित कविताओं का पाठ हुआ और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निदेशक (कार्मिक) की अनुप्रेरणा से कोयला से संसक्त समाज में नैतिक मूल्यों के संवर्धन के लिए स्वामी विवेकानन्द जी की उक्तियों की पुस्तिकाओं का समस्त अतिथिगण एवं श्रोतागणों के मध्य वितरण करवाया गया।

https://pratahnewz.com/world-heart-day-celebrated-in-paras-hospital/amp/

 

ईसीएल प्रबंधन द्वारा वर्ष 1979 में राजभाषा विभाग को अधिस्थापित किया गया और तब से ईसीएल एवं इसके समस्त खनन क्षेत्र राजभाषा (हिंदी) के संवर्धन के लिए सदैव ऊर्जावान और सतत प्रयासरत है। इस अवसर पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक, मुख्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, विभिन्न यूनियन के प्रतिनिधिगण, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक अधिकारी तथा कर्मचारीगण उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *