सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भव्य कार्यक्रम का किया आयोजन 

Ranchi : केनरा बैंक, धुर्वा शाखा ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्यों का निर्वहन करते हुए शुक्रवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा, रांची में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रमुख एवं सहायक महाप्रबंधक मनोज कुमार, प्रबंधक आदित्य कुमार चौधरी और धुर्वा

Advertisement

Ranchi : केनरा बैंक, धुर्वा शाखा ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्यों का निर्वहन करते हुए शुक्रवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा, रांची में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रमुख एवं सहायक महाप्रबंधक मनोज कुमार, प्रबंधक आदित्य कुमार चौधरी और धुर्वा शाखा के शाखा प्रमुख भारत भूषण एवं शिशु विकास मंदिर समिति के मंत्री अखिलेश्वर नाथ मिश्र, सह मंत्री डॉ. धनेश्वर महतो, सदस्य डॉ. उमाशंकर शर्मा, प्राचार्या डॉ. संध्या सिंह, वरिष्ठ माध्यमिक खंड प्रभारी राकेश कुमार पांडेय, माध्यमिक खंड प्रभारी शुभश्री तिवारी, प्राथमिक खंड प्रभारी कुमरेंद्र झा उपस्थित रहे।

https://pratahnewz.com/closing-ceremony-of-official-language-month-concluded-in-ecl/amp/

 

सहायक महाप्रबंधक मनोज कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक को पुष्प अर्पित करके किया। उन्होंने अपने संबोधन में कॉर्पोरेट सामाजिक उतरदायित्यों के निर्वहन में केनरा बैंक की भूमिका के बारे में प्रकाश डाला और बताया कि कैसे केनरा बैंक जरूरतमंद समय में समाज कल्याण तथा अपने ग्राहकों के साथ खड़ा रहा है। इस अवसर पर केनरा बैंक के सौजन्य से विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए वाटर कूलर प्रदान किया गया। शिशु विकास मंदिर समिति के मंत्री अखिलेश्वर नाथ मिश्र ने बैंक के सामाजिक कल्याण कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बैंक द्वारा इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से विद्यार्थियों में वित्तीय समावेशन के प्रति जागरुकता सृजित होगी।

उन्होंने अपने वक्तव्य में यह भी कहा कि नि:संदेह इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों को तो लाभ प्राप्त होगा ही और भविष्य में भी वे बैंक से जुड़ कर बैंक की सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने मधुर गीत की प्रस्तुति की। शाखा प्रबंधक भारत भूषण ने एवं शिक्षा ऋण के बारे में भी विद्यार्थियों को अवगत कराते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *