भाजपा की सरकार बनी तो राज्य में छह महीने में रिक्त पदों को भरा जाएगा : बाबूलाल मरांडी

Bokaro: संकल्प यात्रा के छठें चरण के दौरान शनिवार को गोमिया विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला एवं भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त शासन के लिए भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। जनसभा को संबोधित

Advertisement

Bokaro:  संकल्प यात्रा के छठें चरण के दौरान शनिवार को गोमिया विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला एवं भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त शासन के लिए भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने रोजगार नहीं तो भत्ता और नियुक्ति वर्ष की घोषणाएं करते रहे लेकिन नियुक्ति नदारद है। हेमंत को दलालों, बिचौलियों और कोयला, बालू लुटाने से फुर्सत नहीं है। भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में रिक्त पड़े पदों को भरा जायेगा।

कोई भी बच्चा किसी भी श्रेष्ठ स्थान को प्राप्त कर सकता है : बिन्देश्वर उरांव

उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। पैसे लेकर अयोग्य व्यक्तियों का राशन कार्ड बनाया जा रहा है जबकि गरीब व्यक्ति भूखे मरने को मजबूर है। अंचल ब्लॉक और जिले के सरकारी कार्यालयों में बिना पैसे दिये कोई काम नहीं होता है। जन्म प्रमाण पत्र से लेकर मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में भी पैसे देना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार गांव, गरीब, किसान और महिला के लिए समर्पित है। केन्द्र सरकार ने महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण बिल लाकर बड़ा तोहफ़ा दिया है। इस बिल के तहत 33 प्रतिशत बहनों को इसका लाभ मिलेगा। इससे पहले रक्षा बंधन में बहनों को गैस पर सब्सिडी का बड़ा तोहफा दिया था। इस योजना के तहत 75 लाख नए को भी जोड़ा जाना है जबकि कांग्रेस काल में पैरवी वालों को गैस कनेक्शन मिलता था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कारीगरों के लिए विश्वकर्मा योजना लांच किया। इसके तहत 13 हजार करोड़ के बजट का भी प्रावधान किया गया है। ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपेंड भी मिलेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *