कोई भी बच्चा किसी भी श्रेष्ठ स्थान को प्राप्त कर सकता है : बिन्देश्वर उरांव

Lohardaga। सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर सलगी में संकुल स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लोहरदगा संकुल के कुल 10 विद्यालयों के 30 भैया-बहनों ने भाग लिया। प्रथम स्थान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलगी, द्वितीय स्थान सरस्वती शिशु मंदिर चैनपुर, तृतीय स्थान रामकली देवी

कोई भी बच्चा किसी भी श्रेष्ठ स्थान को प्राप्त कर सकता है : बिन्देश्वर उरांव
Advertisement

Lohardaga। सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर सलगी में संकुल स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लोहरदगा संकुल के कुल 10 विद्यालयों के 30 भैया-बहनों ने भाग लिया। प्रथम स्थान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलगी, द्वितीय स्थान सरस्वती शिशु मंदिर चैनपुर, तृतीय स्थान रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर पावरगंज लोहरदगा एवं चतुर्थ स्थान सरस्वती शिशु मंदिर डुमरी विद्यालय को प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा बिन्देश्वर उरांव ने बच्चों से कहा कि कोई भी बच्चा चाहे गरीब हो या अमीर किसी भी श्रेष्ठ स्थान को प्राप्त कर सकते हैं। जिस तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चाय बेचकर भी प्रधानमंत्री के पद पर काबिज हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड प्रान्त शिक्षा प्रमुख सुभाष चन्द्र दुबे ने सम्बोधित करते हुए विद्यालय की उपलब्धता को सबके सामने रखा।

ईसीएल मुख्यालय में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह

इस मौके पर सलगी पंचायत मुखिया सुमित्रा कुमारी, निरीक्षक दीनबंधु सिंह, जगमोहन बड़ाइक, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष लाल उपेन्द्र नाथ साहदेव, सचिव कृष्णा प्रजापति, प्रबंधन समिति के संरक्षक, कोषाध्यक्ष, सदस्य, विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोहर साहू समेत 10 विद्यालयों के आचार्य-आचार्या एवं अभिभावक उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *