एशियाई खेल बैडमिंटन: पीवी सिंधु और एचएस प्रणय क्वार्टर फाइनल में

हांगझू। भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और एचएस प्रणय ने बुधवार को एशियाई खेलों के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। मौजूदा रजत पदक विजेता पी वी सिंधु ने महिला एकल वर्ग के अंतिम 16 मुकाबले में इंडोनेशिया की पुत्रि कुसुमा वर्दानी को 21-16,

Advertisement

हांगझू। भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और एचएस प्रणय ने बुधवार को एशियाई खेलों के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

मौजूदा रजत पदक विजेता पी वी सिंधु ने महिला एकल वर्ग के अंतिम 16 मुकाबले में इंडोनेशिया की पुत्रि कुसुमा वर्दानी को 21-16, 21-16 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, यह मैच 55 मिनट तक चला।

वहीं, एचएस प्रणय ने भी कज़ाख शटलर दिमित्री पनारिन को केवल 29 मिनट तक चले मुकाबले में 21-12, 21-13 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया।

इससे पहले सिंधु, जो इस सीज़न में बैडमिंटन रैंकिंग में 15वें स्थान पर खिसक गई हैं, ने दुनिया की 21वें नंबर की चीनी ताइपे शटलर सू वेन ची 32वें राउंड के मुकाबले में 21-10, 21-15 से हराकर अंतिम 16 में जगह बनाई थी। यह मैच 42 मिनट तक चला था।

दुनिया के सातवें नंबर के भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले पुरुष एकल खिलाड़ी एचएस प्रणय ने मंगोलिया के दुनिया के 311वें नंबर के खिलाड़ी बटदावा मुंखबत को केवल 25 मिनट तक चले मुकाबले में 21-9, 21-12 से हराकर अंतिम 16 में जगह बनाई थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *