Global Market से पॉजिटिव संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी

New Delhi। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। वॉल स्ट्रीट में पिछले तीन दिनों से जारी गिरावट पर पिछले कारोबारी सत्र के दौरान रोक लगी, वहीं यूस बॉन्ड यील्ड में भी नरमी आई है। इसके कारण अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान

Advertisement

New Delhi। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। वॉल स्ट्रीट में पिछले तीन दिनों से जारी गिरावट पर पिछले कारोबारी सत्र के दौरान रोक लगी, वहीं यूस बॉन्ड यील्ड में भी नरमी आई है। इसके कारण अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। इसी तरह डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणामों के साथ बंद हुआ। एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर तेजी का माहौल बना हुआ है।

यूस बॉन्ड यील्ड में नरमी आने की वजह से पिछले सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होकर पिछले 3 कारोबारी सत्रों से जारी निराशा के माहौल से उबरने में सफल रहे। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.81 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,263.75 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 176.54 अंक यानी 1.35 प्रतिशत की मजबूती के साथ 13,236.01 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी 0.06 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 33,147.93 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

एशियाई खेलों से बाहर हुईं पीवी सिंधु

यूरोपीय बाजार पिछले सत्र में दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणामों के साथ बंद हुए। एफटीएसई, इंडेक्स 0.78 प्रतिशत गिर कर 7,412.45 अंक के स्तर पर बंद हुआ। जबकि सीएसी इंडेक्स ने 0.32 अंक की सांकेतिक गिरावट के साथ 6,996.73 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। वहीं डीएएक्स इंडेक्स 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 15,099.92 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज आमतौर पर तेजी का माहौल बना हुआ है। एशिया के 9 बाजारों में से 7 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 1 सूचकांक में गिरावट बनी हुई है। चीन के शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में कारोबार नहीं हो रहा है। एशियाई बाजारों में से सिर्फ सेट कंपोजिट इंडेक्स आज अकेला ऐसा सूचकांक है, जो गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। अभी तक के कारोबार में ये सूचकांक 0.24 प्रतिशत टूट कर 1,447.73 अंक के स्तर तक लुढ़क गया है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.41 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,562.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेस टाइम्स इंडेक्स 0.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,171.01 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। निक्केई इंडेक्स ने आज 502.55 अंक यानी 1.65 प्रतिशत की बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 31,029.43 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 192.91 अंक यानी 1.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ 16,466.29 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। हैंग सेंग इंडेक्स भी अभी तक के कारोबार में 130.35 अंक यानी 0.76 प्रतिशत उछल कर 17,326.19 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स भी 0.76 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,424.01 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,905.85 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *