वाईबीएन विश्वविद्यालय में फार्मेसी वीक का हुआ समापन

Ranchi : वाईबीएन विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग मे 3 दिवसीय फार्मेसी सप्ताह का आज समापन हुआ l यह कार्यक्रम 16-18 अक्टूबर तक चला जिसमें विभिन्न कार्यक्रम जैसे स्वास्थ्य शिविर – बीपी, मधुमेह, हीमोग्लोबिन परीक्षण, रोगी परामर्श और दवा वितरण किया साथ ही 17 अक्टूबर को

Advertisement

Ranchi : वाईबीएन विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग मे 3 दिवसीय फार्मेसी सप्ताह का आज समापन हुआ l यह कार्यक्रम 16-18 अक्टूबर तक चला जिसमें विभिन्न कार्यक्रम जैसे स्वास्थ्य शिविर – बीपी, मधुमेह, हीमोग्लोबिन परीक्षण, रोगी परामर्श और दवा वितरण किया साथ ही 17 अक्टूबर को लड़कों के लिए क्रिकेट, लड़कियों के लिए कैरम और 18 अक्टूबर को समापन समारोह, सांस्कृतिक एवं पुरस्कार वितरण, वृक्षारोपण किया गया। सभी प्रतियोगिता तय शेड्यूल के हिसाब से किए जायेगा । यह कार्यक्रम विगत वर्षो के भांति इस वर्ष भी पुरे समर्पण और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम के समापन समारोह में विवि के चेयरमैन रामजी यादव,प्रो चांसलर के सलाहकार श्री सुधीर यादव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी इंजीनियर दीपक कुमार , कुलपति प्रोफेसर डॉ.एस .पी .यादव ,कुलसचिव प्रोफेसर डॉ. श्रीरमन दुबे , एचआर निदेशक अरविंद यादव, परीक्षा नियंत्रक डॉ. चंद्रजीत कुमार, डीन स्कूल ऑफ़ लीगल स्टडी डॉ शम्मी केश रॉय, डीएसडब्ल्यू डॉ अर्पणा शर्मा के अलवा सभी संकाय के डीन एवं छात्र-छात्राए मुख्य रुप से उपस्थित थे ।

अदाणी फाउंडेशन द्वारा गोवंश चिकित्सा शिविर का आयोजन

आयोजन में विजयी छात्रों को मेडल और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमे सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य में इशिता वेनेसा मिंज, खुशबु भंजर,गाना में रौनक राज, समूह नाटक – बी फार्म प्रथम वर्ष के विद्यार्थी , फोटोग्राफी में प्रथम – रवि रंजन कुमार यादव, दूसरा – अल्ताफ अंसारी, तीसरा- खुशबू भंजर को मिला। कैरम में प्रथम- स्वाति कुमारी, सिमरन कच्छप, द्वितीय – गार्गी रानी, ​​रानी कुमारी और तीसरी – श्रेया साक्षी, वृत्तिका रंजन हुए। क्रिकेट में प्रथम – सत्यम राज, की टीम और दूसरा – सुसंतो रजक, हुए ।

टीचर एजुकेशन कॉलेज में दुर्गोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

साथ ही शिक्षकों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और निखरता को देखते हुए उन्हें भी प्रशस्ति-पत्र के साथ सम्मानित किया गया। डीन फार्मेसी प्रोफेसर डॉ . आशीष सरक़ार ने विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों को अपना अमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद किया एवं कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए छात्रों और शिक्षकों का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया और फार्मेसी शिक्षा को और बेहतर बनाने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया और विश्वास दिलाया कि यह विश्विद्यालय लगातार प्रगति प्रक्रिया में लगा हुआ हैं जिससे फार्मेसी संकाय को और बेहतर बनाया जा सके ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *