मयूराक्षी नदी पर बने पुल का नाम स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम योद्धा तिलका मांझी के नाम पर हो: प्रतुल

Ranchi। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार से आग्रह किया कि वह मयूराक्षी नदी पर बने पुल का नाम स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम योद्धा में एक बाबा तिलका मांझी के नाम पर करे। प्रतुल मंगलवार को प्रदेश मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को

Advertisement

Ranchi। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार से आग्रह किया कि वह मयूराक्षी नदी पर बने पुल का नाम स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम योद्धा में एक बाबा तिलका मांझी के नाम पर करे। प्रतुल मंगलवार को प्रदेश मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि ऐसा करना ना सिर्फ पूरे संथाल परगना, बल्कि देश और राज्य के लिए गौरव का विषय होगा। प्रतुल ने कहा कि बाबा तिलका मांझी ने 1784 ई में ही आजादी का झंडा बुलंद किया था और तत्कालीन ब्रिटिश कमिश्नर अगस्तस क्लेवलैंड की गुलेल और तीर से हत्या कर उलगुलान की शुरुआत की थी। बाबा तिलका मांझी और उनके अनुयायियों ने अंग्रेजों के छक्के-छुड़ा दिए थे। बाद में धोखे से उन्हें पकड़ कर फांसी पर चढ़ा दिया गया। प्रतुल ने कहा कि ऐसा करना बाबा तिलका मांझी की शहादत के प्रति एक छोटी सी श्रद्धांजलि होगी।

सेवन स्टार्स एकेडमी स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में दिखे कई रंग

प्रतुल ने मुख्यमंत्री से जानना चाहा कि वह कब तक भाजपा के सरकार के समय शुरू की गई योजना का उद्घाटन कर जबरदस्ती श्रेय लेने की कोशिश करते रहेंगे? साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री एक भी योजना बताएं जो उनके सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई हो और जिसका उद्घाटन भी उन्होंने किया हो।

प्रतुल ने कहा कि मयूराक्षी नदी पर बने पुल का टेंडर 01 सितंबर, 2017 को हुआ था और संवेदक ने कार्य आवंटन के बाद कार्य को 12 फरवरी, 2018 को प्रारंभ भी कर दिया था। इसके अतिरिक्त पूल के पास के रोड के भी टेंडर को 22 अक्टूबर, 2019 को खोलकर कार्य संवेदक को आवंटित कर दिया गया था। प्रतुल ने कहा कि इस सरकार का फोकस विकास पर रहा ही नहीं है। यह सिर्फ लूट और खसोट में लगी रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.