सेवन स्टार्स एकेडमी स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में दिखे कई रंग

Ranchi: सेवन स्टार्स एकेडमी हेहल रांची में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें वर्ग चार से 12वीं तक के छात्र छात्राओं ने भाग लिया । बच्चों ने एक से बढ़कर एक मॉडल बनाये । सभी की प्रदर्शनी विद्यालय परिसर में लगाया गया। इसमें लगभग

Advertisement

Ranchi: सेवन स्टार्स एकेडमी हेहल रांची में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें वर्ग चार से 12वीं तक के छात्र छात्राओं ने भाग लिया । बच्चों ने एक से बढ़कर एक मॉडल बनाये ।

सभी की प्रदर्शनी विद्यालय परिसर में लगाया गया। इसमें लगभग 54 अलग अलग मॉडल को दर्शाया गया था। इसका निरीक्षण विद्यालय के निदेशक डॉक्टर बी. बेक, सचिव सीमा तिग्गा, प्रशाशक प्रफ़ुल्ल कुमार बिड, उप प्राचार्य रीतू प्रिया ने किया । 15 सदस्यीय जूरी ने अपने अंकों के आधार पर पांच सबसे उत्कृष्ट मॉडलों का चयन किया गया।

ईसीएल मुख्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

इसमें सोलर सिस्टम,हेमोडायलिसिस, खेतीबारी,सेवन वंडर्स ऑफ वर्ल्ड, जी20 सम्मिट, सिस्मोग्राफ,कम्प्यूटर मेमोरी आदि विषय सहित 54 मॉडल बनाये गए थे। इसमें प्रथम कैलिस्ट स्पेस ग्रुप, दूसरा साइंस लीजेंड ग्रुप, तीसरा द रिशर्च रेंजर ग्रुप, चौथा वंडर वर्कर्स ग्रुप, पांचवां स्थान थियोरी टाइटंस ग्रुप ने हासिल किया । साथ ही बाकी सांत्वना पुरस्कार के हकदार बने। निदेशक डॉक्टर बेक ने कहा इस तरह के आयोजन से बच्चों के अंदर की प्रतिभा निखर कर बाहर आती है। वह समाज एवम देश के लिये कुछ ऐसा कर जाता है कि समाज में एक उदाहरण बन जाता है। हर बच्चे के पास एक अलग प्रतिभा होती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.