पुणे-हटिया के बीच 10 अतिरिक्त साप्ताहिक त्यौहार विशेष ट्रेन चलाएगा मध्य रेल

मुंबई। त्यौहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए मध्य रेल पुणे और हटिया के बीच 10 अतिरिक्त त्योहार विशेष ट्रेन सेवा चलाएगा। पुणे मंडल से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है। 02845 साप्ताहिक त्यौहार विशेष

Advertisement

मुंबई। त्यौहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए मध्य रेल पुणे और हटिया के बीच 10 अतिरिक्त त्योहार विशेष ट्रेन सेवा चलाएगा। पुणे मंडल से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है।

02845 साप्ताहिक त्यौहार विशेष 03.11.2023 से 01.12.2023 (5 ट्रिप) तक प्रत्येक शुक्रवार को पुणे से 10.45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 15.25 बजे हटिया पहुंचेगी। इसी तरह 02846 साप्ताहिक त्यौहार विशेष 01.11.2023 से 29.11.2023 (5 ट्रिप) तक प्रत्येक बुधवार को हटिया से 21.30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 02.45 बजे पुणे पहुंचेगी। इन ट्रेनों को दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, अकोला, बडनेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा और राउरकेला स्टेशन पर हॉल्ट दिया गया है। इन ट्रेनों में 14 वातानुकूलित 3-टियर, 2 शयनयान श्रेणी, 3 सामान्य द्वितीय श्रेणी की संरचना की गई है, जिसमें 1 गार्ड ब्रेक वैन और जेनरेटर कार सह सामान वैन भी शामिल है।

फीफा विश्व कप 2034 की मेजबानी के लिए बोली लगाएगा सऊदी अरब

ट्रेन संख्या 02845 की यात्राओं के लिए बुकिंग 02.11.2023 को सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर शुरू होगी। इन ट्रेनों के समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी www.enquiry. Indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *