बेटे ने मां को मौत के घाट उतारा

रोहतक। शहर के आजादगढ़ नगर में युवक ने अपनी मां की निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिय। मृतक महिला अपने बेटे के साथ आजाद गढ़ में किराये

Advertisement

रोहतक। शहर के आजादगढ़ नगर में युवक ने अपनी मां की निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिय। मृतक महिला अपने बेटे के साथ आजाद गढ़ में किराये पर रहती थी।

पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। एफएसएल टीम व डीएसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और इस बारे में पड़ोसियों से पता किया। पुलिस का कहना है कि प्रांरभिक जांच में यह बात सामने आई है कि युवक अपनी मां के साथ झगड़ा रखता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। पुलिस के अनुसार अमृत कालोनी निवासी कांता अपने बेटे के साथ आजाद गढ़ नगर में किराए पर रहती थी।

पुणे-हटिया के बीच 10 अतिरिक्त साप्ताहिक त्यौहार विशेष ट्रेन चलाएगा मध्य रेल

देर रात कांता व उसके बेटे के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बुधवार सुबह कांता का शव बेड पर पड़ा हुआ था। घटना का पता उस वक्त लगा जब एक पडोसी में रहने वाला व्यक्ति कांता के घर गया तो उसने देखा कि कांता का शव लहुलूहान हालत में पड़ा हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया, मौके से मृतका का बेटा फरार था और पडोसियों ने भी बताया कि देर रात मां व बेटे के बीच झगड़े का शोर हो रहा था।

पुलिस ने परिजनों ने ब्यान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि उन्हें शक है कि कांता की हत्या उसके बेटे ने ही की है। पुलिस इसी आधार पर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.