ईडी के समक्ष आज पेश नहीं होंगे अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष आज (गुरुवार) को पेश नहीं होंगे। ईडी ने केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाला मामले में 2 नवंबर को पेश होने के लिए समन जारी किया था। सूत्रों के मुताबिक

Advertisement

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष आज (गुरुवार) को पेश नहीं होंगे। ईडी ने केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाला मामले में 2 नवंबर को पेश होने के लिए समन जारी किया था।

सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी जवाब दिया है। केजरीवाल ने जांच एजेंसी को पत्र लिखकर उसके समन को राजनीति से प्रेरित और गैरकानूनी बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की।

गेंदाफूल की खेती से महक रहे हैं के खेत

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी दिल्ली आबकारी नीति घोटाला में मनीलॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले की जांच कर रही है। चर्चा है कि ईडी ने केजरीवाल को तलब करने से पहले काफी सबूत जुटाए हैं। इसी मामले में जांच एजेंसी दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, केजरीवाल की पेशी से पहले दिल्ली सरकार के एक और मंत्री राजकुमार आनंद के यहां छापेमारी की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *