रिम्स के हॉस्टल से युवक का जला शव बरामद

Ranchi। बरियातू थाना क्षेत्र स्थित रिम्स के हॉस्टल नंबर पांच से एक युवक का जला शव पुलिस ने गुरुवार को बरामद किया है। मृतक की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। बरियातू पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है। पुलिस को

Advertisement

Ranchi। बरियातू थाना क्षेत्र स्थित रिम्स के हॉस्टल नंबर पांच से एक युवक का जला शव पुलिस ने गुरुवार को बरामद किया है। मृतक की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। बरियातू पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है।

पुलिस को जांच के दौरान हॉस्टल के छत से युवक के कदमों के निशान मिले हैं। निशान को देखने से यह प्रतीत होता है कि आग लगने के बाद युवक हॉस्टल की छत से नीचे कूद गया है, जिसके बाद उसकी मौत हुई है। हॉस्टल की छत पर काफी मात्रा में मोबिल के अंश भी बरामद किए गए हैं।

ईडी के समक्ष आज पेश नहीं होंगे अरविंद केजरीवाल

डीएसपी प्रभात रंजन बरवार ने बताया कि मामले की जांच कई बिंदुओं पर की जा रही है। डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को बुलाया गया है। मामला हत्या है या आत्महत्या जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *