रिम्स के हॉस्टल से मिले शव की हुई शिनाख्त

रांची। रिम्स के हॉस्टल नंबर पांच से गुरुवार को एक युवक का झुलसा हुआ शव मिला। शव की शिनाख्त डॉक्टर मदन कुमार के रूप में की गई है। वह तमिलनाडु के मदुरै के रहने वाले थे। फॉरेंसिंक एंड मेडिसिन विभाग के सेकंड ईयर का छात्र

Advertisement

रांची। रिम्स के हॉस्टल नंबर पांच से गुरुवार को एक युवक का झुलसा हुआ शव मिला। शव की शिनाख्त डॉक्टर मदन कुमार के रूप में की गई है। वह तमिलनाडु के मदुरै के रहने वाले थे। फॉरेंसिंक एंड मेडिसिन विभाग के सेकंड ईयर का छात्र थे।

सदर डीएसपी प्रभात रंजन बरवार ने बताया कि घटना रिम्स के हॉस्टल नंबर पांच की है। जांच के दौरान हॉस्टल के छत से युवक के पैर के निशान मिले हैं। निशान को देखने से यह प्रतीत होता है कि आग लगने के बाद युवक हॉस्टल की छत से नीचे कूद गया है, जिसके बाद उसकी मौत हुई है। हॉस्टल की छत पर काफी मात्रा में मोबिल के अंश भी बरामद किए गए हैं।

डीएसपी ने बताया कि पुलिस हत्या और खुदकुशी दोनों एंगल पर जांच कर रही है। जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है, वह भी जांच के नमूने एकत्र कर रही है। डॉग स्क्वायड को भी बुलाकर जांच कराया गया है।

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.