ट्रक से मिले 4 करोड़ से अधिक रुपये के सोने के बिस्किट

Kolkata। पश्चिम बंगाल से सटी भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सोने की एक बड़ी तस्करी को नाकाम कर दिया है। बीएसएफ के दक्षिण बंगाल के मुख्य संपर्क अधिकारी और डीआईजी एके आर्य ने गुरुवार दोपहर को इस बारे में जानकारी दी।

Advertisement

Kolkata। पश्चिम बंगाल से सटी भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सोने की एक बड़ी तस्करी को नाकाम कर दिया है। बीएसएफ के दक्षिण बंगाल के मुख्य संपर्क अधिकारी और डीआईजी एके आर्य ने गुरुवार दोपहर को इस बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एक दिन पहले उत्तर 24 परगना की पेट्रापोल सीमा चौकी के पास बीएसएफ जवानों को सोना तस्करी की पुख्ता सूचना मिली थी। इसके बाद एक संदिग्ध ट्रक को रोककर बीएसएफ के जवानों ने तलाशी ली तो उसमें केबिन के अंदर बनाए गए विशेष जगह पर सोने के 60 बिस्किट छुपाए हुए थे। इसे सफेद पारदर्शी टेप में लपेटा गया था। सोने का वजन 6998.580 ग्राम है और कीमत करीब 4 करोड़ 32 लाख 86 हजार रुपये आंकी गई है। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसकी पहचान 23 साल के सूरज मैग के तौर पर हुई है। वह उत्तर 24 परगना के बनगांव थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है।

आरोपित ने पूछताछ में बताया है कि ट्रक को अमूमन तस्करी के लिए इस्तेमाल करता रहा है। लैंड ट्रांसपोर्ट के माध्यम से वह बांग्लादेश आता-जाता है। बांग्लादेश के मोहम्मद मामून नाम के एक तस्कर ने उसे सोने की तस्करी का लालच दिया था और 10 हजार रुपये देने की बात कही थी। सोने को उत्तर 24 परगना के पेट्रापोल के ही रहने वाले दूसरे तस्कर अजगर शेख को सौंपा जाना था।

आरोपित को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सोने के साथ कस्टम विभाग कोलकाता को सौंप दिया गया है। उसकी निशान देही पर संबंधित तस्करों की तलाश तेज कर दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.