49वां स्थापना दिवस : ईसीएल ने विभिन्न श्रेणियों में जीते पुरस्कार

Asansol: कोल इंडिया मुख्यालय, कोलकता में आयोजित 49वें कोल इंडिया स्थापना दिवस कार्यक्रम में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए ईसीएल को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कारों से नवाजा गया। कॉर्पोरेट अवार्ड श्रेणी में ईसीएल को गुणवत्ता जागरूकता के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ

Advertisement

Asansol: कोल इंडिया मुख्यालय, कोलकता में आयोजित 49वें कोल इंडिया स्थापना दिवस कार्यक्रम में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए ईसीएल को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कारों से नवाजा गया। कॉर्पोरेट अवार्ड श्रेणी में ईसीएल को गुणवत्ता जागरूकता के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही पुनर्वास एवं पुन:स्थापन के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य के लिए कंपनी को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

उक्त पुरस्कार 01 नवंबर को कोलकाता में आयोजित एक भव्य समारोह में एम नागाराजू, अपर सचिव कोयला मंत्रालय, विस्मिता तेज, अपर सचिव कोयला मंत्रालय, भारत सरकार के करकमलों द्वारा पीएम प्रसाद चेयरमैन, कोल इंडिया लिमिटेड की उपस्थिति में ईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक एपी पंडा ने ग्रहण किया। इस अवसर पर उनके साथ ईसीएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित थे। इस अवसर पर ईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक एपी पंडा ने उपलब्धियों का श्रेय ईसीएल टीम को दिया और उन्हें बधाई दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.