Breaking : वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने तोड़ा 16 साल पुराना रिकॉर्ड, सेमीफाइनल में धमाकेदार इंट्री

मुंबई : फॉर्म में चल रही भारतीय टीम ने 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए वर्ल्ड कप के अपने सातवें मैच में श्रीलंका को 302 रनों के बड़े अंतर से हराया। यह वर्ल्ड कप इतिहास में भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

Advertisement

मुंबई : फॉर्म में चल रही भारतीय टीम ने 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए वर्ल्ड कप के अपने सातवें मैच में श्रीलंका को 302 रनों के बड़े अंतर से हराया। यह वर्ल्ड कप इतिहास में भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारतीय टीम ने 2007 में बरमूडा को 257 रनों से हराया था। भारत ने इस वर्ल्ड कप में लगातार 7वां मैच जीता है और सेमीफाइनल में सबसे पहले जगह पक्की की है। भारत के सात मैचों में 14 अंक हो गये हैं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 357 रन बनाये। दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को 19.4 ओवर में 55 रन पर आॅलआउट कर दिया।

टीम इंडिया की ओर से मो. शमी ने पांच, मो. सिराज ने तीन और जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट लिये। एक विकेट स्पिनर रवींद्र जडेजा को मिला। इनसे पहले शुभमन गिल (92 बॉल पर 92 रन), विराट कोहली (94 बॉल पर 88 रन) और श्रेयस अय्यर (56 बॉल पर 82 रन) शतक बनाने से चूक गये। टॉस हार कर बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने इस वर्ल्ड कप में पहली बार 350+ का स्कोर खड़ा किया। भारत से शुभमन गिल ने 92 बॉल पर 92, विराट कोहली ने 94 बॉल पर 88 और श्रेयस अय्यर ने 56 बॉल पर 82 रनों की पारियां खेलीं। श्रीलंका से दिलशान मदुशंका ने पांच विकेट झटके। वहीं, दुष्मंथा चमीरा को एक विकेट मिला।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.