ज्ञानोदय-गोड्डा का स्टॉल रांची के दिवाली मेले में आकर्षण का केंद्र

Godda : झारखंड आईएएस आॅफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) की तरफ से रांची के मोरहाबादी मैदान में दो से छह नवंबर तक दिवाली मेले का आयोजन किया गया है। मेले में 200 से ज्यादा स्टॉल हैं, जिसमें हस्तशिल्प के साथ की अन्य तरह के स्टॉल हैं

Advertisement

Godda : झारखंड आईएएस आॅफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) की तरफ से रांची के मोरहाबादी मैदान में दो से छह नवंबर तक दिवाली मेले का आयोजन किया गया है। मेले में 200 से ज्यादा स्टॉल हैं, जिसमें हस्तशिल्प के साथ की अन्य तरह के स्टॉल हैं लेकिन अदाणी फाउंडेशन द्वारा लगाया गया ज्ञानोदय-गोड्डा के मॉडल का स्टॉल मेले में आये लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। स्टॉल में बने मॉडल के माध्यम से अदाणी पावर द्वारा गोड्डा में किए जा रहे सीएसआर कार्यों के तहत चलाए जा रहे ज्ञानोदय कार्यक्रम को प्रदर्शित किया गया है।

जिला-प्रशासन के दिशानिर्देश पर गोड्डा के 324 सरकारी स्कूलों में ज्ञानोदय कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसके चलते सुदूर ग्रामीण इलाकों के 60 हजार से अधिक बच्चों को ई-लर्निंग के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल रहा है। स्टॉल में लगे डिस्पले के माध्यम से अदाणी फाउंडेशन के द्वारा गोड्डा जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और रोजगार के क्षेत्र में लगातार किए जा रहे कामों को भी दिखाया जा रहा है। स्टॉल में आए लोग अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते दिखे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *