अभिनेता शाहरुख खान का नया लुक वायरल

नई दिल्ली। चर्चित फिल्म अभिनेता शाहरुख खान का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी फिल्मों की सफलता के बाद ठीक त्योहारी मौसम के दौरान बॉलीवुड के बादशाह के नये लुक ने उनके प्रशंसकों धड़कन बढ़ा दी है। सोशल

Advertisement

नई दिल्ली। चर्चित फिल्म अभिनेता शाहरुख खान का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी फिल्मों की सफलता के बाद ठीक त्योहारी मौसम के दौरान बॉलीवुड के बादशाह के नये लुक ने उनके प्रशंसकों धड़कन बढ़ा दी है।

सोशल मीडिया पर हाल में वायरल तस्वीरों को शाहरुख खान के फैन पेजों पर जमकर पोस्ट-लाइक-शेयर किया जा रहा है। पैपराजी की भी तेज नजरें इस पर टिकी हैं। इन ताजा तस्वीरों में शाहरुख ब्लैक सूट में स्मार्ट और रिच लुक में हैं। किंग खान के प्रशंसकों के लिए यह साल गेम-चेंजर साबित हुआ है। इस साल उनके खाते में केवल एक नहीं, बल्कि दो-दो मेगा-ब्लॉक बस्टर्स आई हैं और इन फिल्मों ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर 2000 करोड़ रुपये कलेक्शन का आंकड़ा पार कर दिया है।

अब किंग खान के अगले प्रोजेक्ट डंकी को लेकर छाए पूर्वानुमान बिल्कुल स्पष्ट नजर आ रहे हैं और इस फिल्म से जुड़ी उम्मीदें आसमान छू रही हैं। बॉलीवुड के बादशाह के फैंस उनके इस नए अवतार की जमकर सराहना कर रहे हैं और ‘दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टार किंग’ एसआरके के नाम से पुकार कर उन्हें सम्मान दे रहे हैं।

और इसके साथ ही लोग बेसब्री से उस हैरानी भरे पल का इंतजार कर रहे हैं जो अगले हफ्ते की शुरुआत में सामने आने वाला है। लोग सांस थामे हुए हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि अपनी अदाकारी से दर्शकों को एंटरटेनमेंट का फुल डोज देने वाले शाहरुख का हर फ्रेम हमेशा की तरह उनका अनूठा क्लास और स्टाइल सामने लेकर आएगा। इसमें कोई शक नहीं है कि मनोरंजन की दुनिया में किंग खान ने एक बड़ी लकीर खींच दी है। तो चलिए देखते हैं कि आप क्या अनुमान लगा सकते हैं?

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *