जानें कब बन रहा है धनतेरस का योग

Ranchi : राजधानी रांची में इस बार धनतेरस 10 नवम्बर (शुक्रवार )को मनाया जाएगा। इस दिन त्रयोदशी तिथि दिन में 11.47 बजे प्रारंभ होगी और 11 नवंबर को दिन में 1.13 बजे समाप्त होगी। धनतेरस की पूजा प्रदोष काल में करने का विधान है, इसलिए

Advertisement

Ranchi : राजधानी रांची में इस बार धनतेरस 10 नवम्बर (शुक्रवार )को मनाया जाएगा। इस दिन त्रयोदशी तिथि दिन में 11.47 बजे प्रारंभ होगी और 11 नवंबर को दिन में 1.13 बजे समाप्त होगी। धनतेरस की पूजा प्रदोष काल में करने का विधान है, इसलिए यह पूजा 10 नवम्बर को ही मनाया जाएगा।

पंडित राजेन्द्र पांडेय ने बुधवार को बताया कि इस बार धनतेरस में शुभ संयोग बन रहे हैं। हस्त नक्षत्र योग होने से व्यापारियों को लाभ मिलेगा। इस नक्षत्र में की गई खरीदारी स्थाई होगी। उन्होंने बताया कि धन त्रयोदशी के दिन सोना, चांदी, वाहन, जमीन, घर, इलेक्ट्रिक सामान आदि खरीदना सुख और समृद्धि का कारक है। इस दिन घर के दरवाजे पर स्वास्तिक का चिह्न अंकित करने से घर में सौभाग्य और खुशहाली आती है। इस दिन यम दीप दान करने का विधान है, इससे अकाल मृत्यु भय दूर होता है। संध्या काल में पुराने दीये में तेल डालकर घर के बाहर जलाया जाता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *