बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा किया गया एम.एस.एम.ई महा हंगामा ऋण शिविर का आयोजन

Ranchi : बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा रातू के संडे मार्केट स्थित मंगलम हॉल में एमएसएमई महाहंगामा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 550 लोगों ने हिस्सा लिया। मनोज कुमार, महाप्रबंधक, राष्ट्रीय बैंकिंग समूह – झारखंड ने बड़ी संख्या में उपस्थित ग्राहक, कारोबारी, कृषक और

Advertisement

Ranchi : बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा रातू के संडे मार्केट स्थित मंगलम हॉल में एमएसएमई महाहंगामा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 550 लोगों ने हिस्सा लिया। मनोज कुमार, महाप्रबंधक, राष्ट्रीय बैंकिंग समूह – झारखंड ने बड़ी संख्या में उपस्थित ग्राहक, कारोबारी, कृषक और आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा एकमात्र उदेश्य झारखंड की आम जनता को महाजनों से मुक्ति दिलाना है। कारोबार करने हेतु बैंक से कारोबार संबंधी ऋण उपलब्ध करा कर आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा इस तरह का शिविर हम झारखंड स्तर पर कर रहे हैं। हम अपने पांचों अंचल; राँची, हजारीबाग, बोकरो, जमशेदपुर और धनबाद के माध्यम से इस तरह के शिविर का आयोजन आगे भी करते रहेंगे। संजीव कुमार सिंह, आंचलिक प्रबंधक, राँची अंचल ने कहा कि बैंक ऑफ़ इंडिया हर तरह की जरुरतों के लिए बैंकिंग उत्पाद उपलब्ध करता है।

उन्होंने सभी से आवाहन करते हुए कहा कि बैंक ऑफ़ इंडिया से मिलाने वाले लाभ को अपने तक सीमित न रखते हुए अपने सगे-संबंधियों को भी अवगत कराएं। इस विशेष अवसर पर श्रेष्ठ 3 बैंक सखी, 3 कारोबार प्रतिनिधि और 3 शाखा प्रबंधकों को भी सम्मानित किया गया। बताते चलें कि 2 नवंबर से 9 नवंबर 2023 के दौरान एमएसएमई महाहंगामा ऋण शिविर का आयोजन कर कुल 129 करोड़ का लीड सृजित किया गया है। मंच संचालन विपणन अधिकारी प्रदीप चटर्जी द्वारा और धन्यवाद ज्ञापन उप आंचलिक प्रबंधक नरेंद्र कुमार दास द्वारा किया गया। एम.एस.एम.ई. महा हंगामा ऋण मेला में बैंक ऑफ़ इंडिया राष्ट्रीय बैंकिंग समूह – झारखंड के महाप्रबंधक मनोज कुमार, राँची आंचलिक कार्यालय के आंचलिक प्रबंधक संजीव कुमार सिंह, उप आंचलिक प्रबंधक नरेंद्र कुमार दास, अग्रणी जिला प्रबंधक श्रीकांत, मुख्य प्रबंधक अनुराग वर्मा, पप्पू कुमार, स्टार कृषि विकास केंद्र के वरिष्ठ प्रबंधक पियूष कुमार, डी.आई.सी. से श्रीमती अतिन टोपनो शेखर प्रसाद जेएसएलपीएस से दीपक गुप्ता, नाबार्ड से डी लुगुन, जिला तकनीक अधिकारी मनोज कुमार, डीएओ श्री रमा शंकर सिंह, सुमित कुमार, ओम प्रकाश, नितेश कुमार, शाखा प्रबंधक, अन्य बैंक स्टाफ समेत बड़ी संख्या में ग्राहक, कारोबारी, कृषक और आम जनता उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *