कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पतरातु में नवनिर्मित भोजन कक्ष एवं रसोई घर का उद्घाटन

Patratu : पतरातु विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के समोदयिक विकास कार्य के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पतरातु अंतर्गत नवनिर्मित भोजन कक्ष एवं रसोई घर का उद्घाटन रवींद्र कुमार, सीईओ (पीवीयूएन) द्वारा विधिवत किया गया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के बालिकाओ को बेहतर

Advertisement

Patratu : पतरातु विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के समोदयिक विकास कार्य के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पतरातु अंतर्गत नवनिर्मित भोजन कक्ष एवं रसोई घर का उद्घाटन रवींद्र कुमार, सीईओ (पीवीयूएन) द्वारा विधिवत किया गया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के बालिकाओ को बेहतर सुविधा देने के लिए भोजन कक्ष और रसोई घर का निर्माण करवाया गया। इस अवसर पर रवींद्र कुमार ने युवा लड़कियों को प्रोत्साहित किया और उन्हें समग्र विकास के लिए हमेशा कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

पीवीयूएनएल के अधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया । पुष्पा कुमारी, वार्डन (कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय) ने निरंतर सहयोग के लिए पीवीयूएनएल को धन्यवाद दिया।इस अवसर पर देवदीप बोस, महाप्रबंधक (परियोजना, सी एंड टी और सुरक्षा) नीरज कुमार रॉय, एचओएचआर, रंजन श्रीवास्तव एजीएम (सीसीडी) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और युवा समूह को प्रोत्साहित किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *