भारत-नेपाल सीमा से पाकिस्तानी महिला बच्चे के साथ पकड़ी गई

सिलीगुड़ी। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 41वीं बटालियन के पानीटंकी बीओपी के बीआईटी सुरक्षाकर्मियों ने नेपाल की ओर से भारत में प्रवेश कर रही एक पाकिस्तानी महिला को एक बच्चे के साथ पकड़ा है। पकड़ी गई पाकिस्तानी महिला का ननाम शाइस्ता हनीफ

Advertisement

सिलीगुड़ी। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 41वीं बटालियन के पानीटंकी बीओपी के बीआईटी सुरक्षाकर्मियों ने नेपाल की ओर से भारत में प्रवेश कर रही एक पाकिस्तानी महिला को एक बच्चे के साथ पकड़ा है। पकड़ी गई पाकिस्तानी महिला का ननाम शाइस्ता हनीफ (62) है जबकि बच्चे का नाम आर्यन (11) बताया गया है। बच्चे के साथ पकड़ी गई महिला पाकिस्तान के करांची की निवासी है। एसएसबी ने आगे की कार्रवाई के लिए खोरोबाड़ी थाने को सौप दिया है। आज खोरोबाड़ी थाने की पुलिस पाकिस्तानी महिला को सिलीगुड़ी अदालत में पेश करेगी।

लोक आस्था का छठ महापर्व 17 नवम्बर से

एसएसबी सूत्रों के अनुसार एसएसबी 41वीं बटालियन के पानीटंकी बीओपी के बीआईटी सुरक्षा कर्मियों ने नेपाल की ओर से भारत में प्रवेश कर रहे एक महिला और एक बच्चे को बुधवार को रोक कर पहचान पत्र दिखाने के लिए कहा। लेकिन वे कोई भी वैध पहचान पत्र दिखाने में असमर्थ दिखे। जिसके बाद संदेह होने पर बीआईटी सुरक्षा कर्मियों द्वारा महिला के बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान महिला के पास से पाकिस्तानी नागरिकता बरामद हुआ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *