जेएससीए स्टेडियम में 18 नवंबर से शुरू होगा लीजेंड्स लीग क्रिकेट

रांची। राजधानी रांची के झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) स्टेडियम में 18 नवंबर से लीजेंड्स लीग क्रिकेट का उद्घाटन मैच 18 नवंबर को होगा। जेएससीए को पांच मैचों की मेजबानी मिली है। यह क्रिकेट लीग नौ दिसंबर तक चलेगा। इसमें क्रिकेट जगत के खिलाड़ी दिखाई

Advertisement

रांची। राजधानी रांची के झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) स्टेडियम में 18 नवंबर से लीजेंड्स लीग क्रिकेट का उद्घाटन मैच 18 नवंबर को होगा। जेएससीए को पांच मैचों की मेजबानी मिली है। यह क्रिकेट लीग नौ दिसंबर तक चलेगा। इसमें क्रिकेट जगत के खिलाड़ी दिखाई देंगे। एलआईसी ने इस सीजन के टिकटों की बिक्री होना शुरू हो गई है। जेएससीए में आयोजित सभी मुकाबले के टिकट पेटीएम और पेटीएम इनसाइडर पर उपलब्ध है। रांची में सभी मैच जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे और टिकटों की कीमत 249 रुपये से शुरू होगी।

पेटीएम और पेटीएम इनसाइडर से अहम साझेदारी कर उन्हें एक्सक्लूसिव टिकटिंग पार्टनर बनाया है। भारत के पांच शहरों देहरादून, रांची, जम्मू, विशाखापत्तनम और सूरत में होने वाले ये मैच यादगार बनने वाले हैं। टूर्नामेंट के टिकट जल्द ही पेटीएम और पेटीएम इनसाइडर से खरीदे जा सकेंगे। एलएलसी-2023 का उद्घाटन मैच 18 नवंबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में इंडिया कैपिटल्स और भीलवाड़ा किंग्स के बीच होगा। मैच शाम सात बजे से शुरू होगा।

टूर्नामेंट के पहले मैच में 18 नवंबर को पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर (इंडिया कैपिटल्स) और इरफान पठान (भीलवाड़ा किंग्स) बतौर कप्तान आमने-सामने होंगे। दूसरा मैच 20 नवंबर को मणिपाल टाइगर्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जायेगा। 21 नवंबर को अर्बनराइजर्स हैदराबाद और सदर्न सुपर स्टार्स के बीच मैच होगा। 22 नवंबर को भीलवाड़ा किंग्स और गुजरात जायंट्स और 23 नवंबर को इंडिया कैपिटल्स और अर्बनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेले जायेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *