एसआरपी जवान ने खुद को गोली मार की आत्महत्या

राजकोट। राजकोट के बस पोर्ट के पीछे पटेल धर्मशाला में गुरुवार सुबह एसआरपी जवान ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह पीजीवीसीएल की ड्यूटी में तैनात था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की

Advertisement

राजकोट। राजकोट के बस पोर्ट के पीछे पटेल धर्मशाला में गुरुवार सुबह एसआरपी जवान ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह पीजीवीसीएल की ड्यूटी में तैनात था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच में पुलिस जुट गई है।

राजकोट शहर के बस स्टैंड के पीछे पटेल धर्मशाला में गुरुवार सुबह 4 बजे के आसपास प्रवीण चौहाण नामक एसआरपी जवान ने खुद को गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनकर साथी कर्मचारी जाग गए। प्रवीण खून से लथपथ पड़ा था। साथियों ने 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है।

मृतक के संबंधी ने बताया कि प्रवीण मूल पंचमहाल का रहने वाला था और राजकोट के एसआरपी में नौकरी कर रहा था। फिलहाल उसकी ड्यूटी पीजीवीसीएल में थी। मृतक के संबंधी सुरेन्द्रनगर में चोटिला चामुंडा माता का दर्शन करने गए थे। एक सप्ताह से प्रवीण की तबीयत खराब थी, आज वे उनकी खबर लेने राजकोट आए थे। यह तय हुआ था कि प्रवीण भाई की तबियत अधिक खराब होगी तो उन्हें छुट्टी दिलाकर साथ घर ले जाएंगे। सुबह 4 बजे उन्होंने आत्महत्या कर ली।

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *