दर्दनाक हादसा : पेड़ से टकराई बारातियों की स्कार्पियो, छह की मौत

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले के बिरनी और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके सिंधवारिया के बाघमारा गांव में शनिवार तड़के सड़क हादसे में छह बारातियों की मौत हो गई। मृतकों में चार की पहचान हो पाई है। वह हैं- मो. यूसुफ मियां ( 72)

Advertisement

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले के बिरनी और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके सिंधवारिया के बाघमारा गांव में शनिवार तड़के सड़क हादसे में छह बारातियों की मौत हो गई। मृतकों में चार की पहचान हो पाई है। वह हैं- मो. यूसुफ मियां ( 72) , इम्तियाज मियां (40), सुभान अंसारी (35) और स्कार्पियो मालिक व चालक साहिर अंसारी। घायलों में याकूब अंसारी (75) और आफताब अंसारी (35) शामिल हैं। दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

मौका मुआयना कर लौटे मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान और बिरनी थाना प्रभारी मृत्युंजय सिंह का कहना है कि दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गजोडीह निवासी डॉ. फारूक अंसारी के पुत्र की शादी थी। हादसाग्रस्त स्कार्पियो साहिर अंसारी की थी। वह ही उसे चला रहा था।

पुलिस ने बताया कि बारात में जाने के लिए स्कार्पियो को लोग किराये पर लेकर मुफ्फसिल थाना इलाके के टिकोडीह गांव गए थे। बारात में शामिल होकर सभी वापस घर बिरनी लौट रहे थे। रास्ते में बाघमारा गांव के पास यह हादसा हो गया। पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। इस बीच जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी और बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह ने सदर अस्पताल पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *