गिरिडीह कॉलेज में पीजी की पढ़ाई जल्द शुरू हो, इसके लिए कार्ययोजना जल्द तैयार होगी: मुख्यमंत्री

गिरिडीह। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आदिवासी छात्रावास गिरिडीह में मल्टीपर्पस हॉल, पुस्तकालय, छात्रावास की चारदीवारी कार्य तथा छात्रावास में रसोईया की व्यवस्था का प्रयास जल्द किया जाएगा। गिरिडीह कॉलेज में पीजी की पढ़ाई जल्द शुरू हो, इसके लिए कार्ययोजना जल्द तैयार की जाएगी।

Advertisement

गिरिडीह। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आदिवासी छात्रावास गिरिडीह में मल्टीपर्पस हॉल, पुस्तकालय, छात्रावास की चारदीवारी कार्य तथा छात्रावास में रसोईया की व्यवस्था का प्रयास जल्द किया जाएगा। गिरिडीह कॉलेज में पीजी की पढ़ाई जल्द शुरू हो, इसके लिए कार्ययोजना जल्द तैयार की जाएगी। मुख्यमंत्री सोमवार को आदिवासी छात्रावास गिरिडीह में छात्रों के द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए आगे बढ़ रही है। यहां के लोग सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक रूप से कैसे सशक्त हों, इसके लिए सरकार तत्परता के साथ कार्य कर रही है। इस राज्य को हम सभी लोग मिल जुलकर विकास की राह में तेज गति से आगे बढ़ाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक मैं हूं, आदिवासी समाज का कुछ भी अहित नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी संस्कृति का संरक्षण जरूरी है। यहां के धार्मिक स्थल जाहेर थान की घेराबंदी का कार्य होगा। इस देश में आदिवासियों का विशेष स्थान होना चाहिए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *