रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मंगलवार और बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा आयोजित मोटरसाइकिल रैली में शामिल होंगे।
प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने सोमवार को बताया कि मंगलवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मरांडी दुमका से काठीकुंड, गोपीकांदर, गुमा मोड़, महेशपुर, अमरापाड़ा, हिरणपुर होते हुए लिट्टीपाड़ा, कुमारभाजा पहुंचेंगे। छह दिसंबर को वह लिट्टीपाड़ा से पाकुड़िया तक मोटरसाइकिल यात्रा में शामिल होंगे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now




