Ranchi। पुलिस ने भू-माफिया आनंद महतो को बुधवार को गिरफ्तार किया है। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सुखदेव नगर थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जमीन माफिया आनंद महतो को कचहरी के पास से गिरफ्तार किया है।
आनंद महतो मूल रूप से पुंदाग इलाके का रहने वाला है। इसके ऊपर एक करोड़ से अधिक की रंगदारी मांगने का आरोप है। गिरफ्तार जमीन माफिया से सुखदेव नगर थाने की पुलिस फिलहाल पूछताछ कर रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now




