जेएसएससी अध्यक्ष नीरज सिन्हा ने दिया इस्तीफा

Ranchi। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के अध्यक्ष नीरज सिन्हा ने अपने पद से बुधवार को इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने का कारण उन्होंने व्यक्तिगत बताया है। पिछले दिनों जेएसएससी सीजीएल परीक्षा का प्रश्न पत्र लिक हो गया था। इसके बाद जमकर हो-हंगामा हुआ

Advertisement

Ranchi। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के अध्यक्ष नीरज सिन्हा ने अपने पद से बुधवार को इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने का कारण उन्होंने व्यक्तिगत बताया है।

पिछले दिनों जेएसएससी सीजीएल परीक्षा का प्रश्न पत्र लिक हो गया था। इसके बाद जमकर हो-हंगामा हुआ था। छात्रों के प्रदर्शन के बाद आयोग ने परीक्षा को रद्द कर दिया था, वहीं आगे होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया था। छात्र मामले की सीबीआई जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मामले की जांच पड़ताल के लिए सरकार के निर्देश पर रांची एसएसपी चंदन सिन्हा ने एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी मामले की जांच कर रही है। अबतक रांची और पटना से कई लोगों को गिरफ्तार भी कर चुकी है। मामले की जांच जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.