तेज आंधी और बारिश के कारण बड़ा तालाब के पास सुलभ शौचालय पर गिरा विशाल पेड़

मुकेश रंजन Ranchi : शुक्रवार को हुई तेज बारिश और आंधी ने शहर के कई इलाकों में असर डाला। बड़ा तालाब के पास स्थित सुलभ शौचालय पर एक विशाल पेड़ गिर गया। घटना के समय शौचालय के अंदर कुछ लोग मौजूद थे, लेकिन सौभाग्यवश कोई

तेज आंधी और बारिश के कारण बड़ा तालाब के पास सुलभ शौचालय पर गिरा विशाल पेड़
Advertisement

मुकेश रंजन
Ranchi : शुक्रवार को हुई तेज बारिश और आंधी ने शहर के कई इलाकों में असर डाला। बड़ा तालाब के पास स्थित सुलभ शौचालय पर एक विशाल पेड़ गिर गया। घटना के समय शौचालय के अंदर कुछ लोग मौजूद थे, लेकिन सौभाग्यवश कोई हताहत नहीं हुआ। सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए।

Also Read : डॉ. शशिबाला सिंह बनीं रिम्स की अस्थाई प्रभारी निदेशक, डॉ. राजकुमार को पद से हटाया गया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई और कुछ ही मिनटों में पेड़ भरभराकर सुलभ शौचालय पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

स्थानीय प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है। नगर निगम की टीम ने पेड़ हटाने का काम शुरू कर दिया है। फिलहाल शौचालय को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

इस घटना ने नगर निगम की तैयारियों और कमजोर पेड़ों की समय पर छंटाई की जरूरत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *